July 30, 2022


पुलिस विभाग में उच्चाधिकारियों के ट्रांसफर।

पुलिस विभाग में उच्च स्तर पर अधिकारियों के ट्रांसफर किये गए है, देखे लिस्ट -

राज्य शासन द्वारा भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किए गए हैं, जिसके तहत आईपीएस बद्रीनारायण मीणा को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें अब दुर्ग के साथ रायपुर रेंज का प्रभार दिया गया है। आईपीएस ओ०पी० पाल (भापुसे - 2003) पुलिस महानिरीक्षक, रायपुर रेंज, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल ऑपरेशन / एस०आई०बी०, पुलिस मुख्यालय, रायपुर के पद पर पदस्थ किया गया है । वही राम गोपाल गर्ग, (भापुसे - 2007 ) उप पुलिस महानिरीक्षक, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को तत्काल प्रभाव से अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक उप पुलिस महानिरीक्षक, रेंज राजनांदगांव, छ.ग. के पद पर पदस्थ करता है । आईपीएस के0एल0 ध्रुव (भापुसे - 2008) उप पुलिस महानिरीक्षक, नक्सल अभियान, पुलिस मुख्यालय, रायपुर को उनके वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ जिला धमतरी, महासमुद गरियाबंद, छ०ग० का नक्सल विरोधी अभियान का पर्यवेक्षण का कार्य सौंपा जाता है।  

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch