BREAKING

आईएएस अधिकारियों के तबादले, राज्य शासन ने जारी किये आदेश, देखिये किसे कहाँ मिली नई जिम्मेदारी।

Share:

रायपुर - छत्तीसगढ़ शासन ने 12 IAS अधिकारियों के तबादले आदेश जारी किये है, इनमें कुछ अधिकारियों के विभाग की जिम्मेदारी बदली गई है, तो कुछ को नये विभागों की जिम्मेदारी दी गई है, रेणुका पिल्ले जी को खेल व युवा कल्याण विभाग का अपर मुख्य सचिव और विज्ञान व प्रोधोगिकी विभाग, धार्मिक न्यास व धर्मस्थ विभाग का भी अपर सचिव बनाया गया है, इसके अलावा अब वह छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक भी होंगी। मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को उनके अतिरिक्त प्रभार में से अपर मुख्य सचिव वन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से मुक्त करते हुवे अब पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का भी अपर मुख्य अचीव बनाया गया है, उन्हें ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान का महानिदेशक भी बनाया गया है, अफसरों के तबादले और उनके जिम्मेदारियों में बदलाव का आदेश सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किये है।

Share:

Popular News