August 01, 2022


शराब बेचेने वाले कोचिया को पंडरिया पुलिस ने धर दबोचा, दो अलग-अलग मामले में तीन आरोपी धरे गये, आरोपियो से 91 पौवा देशी प्लेन मदिरा कीमती 7,280/- रू. व मोटरसायकल कीमती 30,000/- रू. कुल जुमला 37,280/- रू. के साथ किया गया गिरफ्तार।

थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअन्तर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में धर-पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था, कि दिनांक 31.07.2022 को मुखबीर से अलग-अलग सूचना मिला कि 02 व्यक्ति मोटर सायकल HF डिलक्स बिना नंबर काला हरा भूरा रंग में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहा है, इसी प्रकार से एक और मामले में एक व्यक्ति आत्मानंद स्कूल के सामने बड झाड़ के पास मेन रोड पंडरिया में भूरा रंग के बैग में अवैध शराब रखकर बिक्री करने के लिये खडा है, कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा दो अलग-अलग टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर आरोपी 1. निकेश ऊर्फ गोगा भास्कर पिता पंचू राम भास्कर उम्र 33 साल साकिन सगौनाडीह थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को कुल 46 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180ml भरी हुई किमती 3680 रूपये के साथ धर दबोचा गया, इसी कडी में आरोपीगण 2. डेविड लहरे पिता भानू प्रसाद लहरे उम्र 22 साल 3. मुकेश दिलावर पिता दिपक दिलावर उम्र 20 साल साकिनान सगौनाडीह थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम को कुल 45 पौवा देशी प्लेन मदिरा प्रत्येक में 180ml भरी हुई किमती 3,600/- रूपये, एक नग मोटरसायकल HF डिलक्स बिना नंबर किमती 30,000/- रुपये जुमला किमती 33,600/- रूपये के साथ धर दबोचा गया। (कुल जुमला 37,280/-रूपये) जिस पर मौके में ही आरोपीगण को गिरफ्तार कर धारा 34(2)आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरी0 जन्मेजय पाण्डेय, सउनि0 पंचराम वर्मा, प्रआर0 378 आर0 573 का विशेष सराहनीय योगदान रहा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch