रायपुर - छत्तीसगढ़ का एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र जिस पर चुनाव में पूरे प्रदेश के नेता व आमजन की निगाहें टिकी रहती है, ऐसे विधानसभा क्षेत्र के एक ब्लाक के पदाधिकारी जो मुख्यमंत्री व बड़े पदाधिकारी का नाम लेकर दादागिरी कर वसूली को पहला प्राथमिकता दे रहे है, जिसका वसूली का ऑडियो रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के साथ पूरे छत्तीसगढ़ के लोग सुन रहे है, जो आडियो उस ब्लाक अध्यक्ष का है, जो मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी का नाम लेकर व जिलाध्यक्ष गिरीश दुबे का नाम लेकर अपने आप को ब्लाक का राजा बताते हुए किसी कंपनी वाले को कैसे धमकी देते हुए 50,000/- की मांग कर रहे है, जरूर सुने क्या वास्तविक में मुख्यमंत्री जी व वहां के बड़े पदाधिकारी गणों ने इनको इस तरह से वसूली करने हेतु ब्लाक अध्यक्ष चुना है, और क्या ये वसूली का रकम की हिस्सेदारी माननीय मुख्यमंत्री या जिला के उस बड़े नेता तक पहुचता होगा।

जहां एक ओर माननीय मुख्यमंत्री जी लोगो को राहत देने गुंडागर्दी समाप्त करने में लगे है, वही उनके ऐसे पदाधिकरी मुख्यमंत्री का करीबी बताकर दादागिरी कर वसूली करने में लगे है।
अब तो आमजन को इनके पदाधिकारियों से डर लगने भी लगा है कि कब ये लोग किसी के घर तक वसूली करने पहुच जाए कोई भरोषा नही।