August 03, 2022


कबीरधाम के सहसपुर लोहारा में अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई।

कवर्धा, 3 अगस्त 2022। सचिव सह आबकारी आयुक्त निरंजन दास एवं प्रबंध संचालक ए. पी. त्रिपाठी के द्वारा दिए गए निर्देशों के तारतम्य मे कलेक्टर कबीरधाम श्री जन्मेजय महोबे एवं उपायुक्त आबकारी एस एल पवार के निर्देशानुसार व जिला आबकारी अधिकारी जी. पी. एस. दर्दी के मार्गदर्शन में आज दिनांक 03-08-2022 को जिला-कबीरधाम (छ.ग.) में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही की गई । दिनाँक 03/08/2022को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई थी, की ग्राम भातकुंडेरा में अवैध रूप से गोवा अंग्रेजी शराब का धारण/विक्रय किया जा रहा है। अत: उक्त ग्राम में रेड कार्यवाही में अक्षय कौशिक के रिहायशी मकान से 62 पाव गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। सहसपुर लोहारा के ग्राम भातकुंडेरा में अवैध रूप से 11.160 बल्क लीटर गोवा स्पेशल अंग्रेजी शराब जब्त कर  छतीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2),59(क) का प्रकरण कायम किया गया। उक्त कार्यवाही में सहसपुर लोहारा प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक मनीष कुमार साहू, आबकारी उपनिरीक्षक योगेश सोनी, तुलेश कुमार देशलहरे, आबकारी मुख्य आरक्षक लोखनाथ साहू, आरक्षक इम्तियाज खान, महिला नगर सैनिक रूद्र योगी तथा वाहन चालक राजेश कौशिक का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch