August 07, 2022


गांव के सार्वजनिक देव स्थल को तोड-फोड कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाने वाले आरोपी हुए गिरफ्तार, देवी देवताओ के बने देवस्थल पर जोताई कर खेती कर रहा था आरोपी।

थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअन्तर्गत ग्राम नवागांव हटहा में एक व्यकित् द्वारा गांव के सार्वजनिक देवस्थल को तोड फोड कर धार्मिक आस्था को ठेस पहुचाकर व गांव के देवी देवताओ के बने देव स्थल पर जोताई कर खेती करने की मामला सामने आये है, जिस पर पंडरिया पुलिस द्वारा कार्यवाही कर उक्त आरोपी के विरूद्ध भादवि0 के धारा के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, जिस संबंध में जिले के कप्तान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम श्रीमान डाँ. लाल उमेंद को मामले से अवगत कराकर निर्देश प्राप्त कर मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में आरोपी रूपचंद ऊर्फ रूपू पिता समारूराम बंजारे उम्र 39 साकिन नवागांव हटहा थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को आज दिनांक 07.08.2022 को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में सउनि0 पंचराम वर्मा, प्रआर0 बद्री मरकाम, आर0 टेकलाल धुर्वे, सूर्यकांत शर्मा, प्रभारक बंछोर का योगदान रहा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch