August 15, 2022


प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय भखारा द्वारा आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के अंतर्गत आज कार्यक्रम रखा गया।

माननीय अतिथि के रूप में उपस्थित थे ज्योति जैन (लिनेश क्लब इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी सदस्य) बी.के. करुणा बहन जी बी.के.योगेश जी उपस्थित रहे। सर्वप्रथम सभी ने बहुत ही सम्मान के साथ राष्ट्रध्वज फहराया,राष्ट्रगान किया । बच्चों के द्वारा देश भक्ति नित्य किया गया ज्योति बहन ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी। एवं बी.के.करुणा बहन ने कहां सारा देश आजादी का उत्सव मना रहा है,आज आजादी के 75वें स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है फिर तिरंगा झंडे का महत्व को बताते हुए कहा केसरिया रंग साहस और बलिदान का प्रतीक है सफेद रंग शांति प्रेम और पवित्रता का प्रतीक है हरा रंग हरियाली और समृद्धि का प्रतीक है।अध्यात्मिक रहस्य में केसरिया रंग परमधाम का प्रतीक सफेद रंग सूक्ष्मवतन का प्रतीक और हरा रंग पृथ्वी का प्रतीक है।जहां हम मनुष्य आत्माएं रहते हैं हमारा देश पहले सोने की चिड़िया थी जहां सुख शांति प्रेम पवित्रता समृद्धि संपन्न थी, हमारा देश विश्व गुरु कहलाता था,स्वर्णिम भारत कहलाता था जहां देवी देवताओं का राज्य था सर्वगुण संपन्न था ऐसा देश आज फिर से इस धरती पर आने वाला है स्वराज्य से हम स्वर्णिम भारत की ओर बढ़ रहे हैं जहां स्वयं परमपिता परमात्मा आकर इस भारत भूमि को फिर से सर्व गुणों से संपन्न समृद्ध बना रहे हैं,हमें गर्व है कि हम ऐसे देश के वासी हैं भारत में हमारा जन्म हुआ। जय हिंद जय भारत ओम शांति।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch