पंडरिया - नगर के एक मात्र शासकीय कालोनी में चोरों ने 9 लोगों के मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात व नकदी सहित लाखों रुपए चोरी करके भाग खड़े हुए हैं। पुलिस शिकायत पर मामला दर्जकर जांच में जुटी हुई है।

पंडरिया विकासखंड के एक मात्र शासकीय आवास कालोनी जिसे ब्लॉक कॉलोनी कहा जाता है, जहां पर प्रशासनिक अधिकारियों सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारियों का निवास है। 15 अगस्त के दरमियानी रात को कालोनी में सुनेपन का लाभ उठाते हुए। मकान में घुसकर बड़े आराम से अलमारियों का लाकर तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी रुपए चोरी कर भाग खड़े हुए हैं। जिन 9 लोगों के यहां चोरी हुई है, उनमें इंजिनियर अमृतलाल उरैह, गणेश कोरे, कमल देवांगन, सतीश जायसवाल, पंचराम स्याम, अन्नू, श्यामा रजवाड़े, सकुंतला, राज सूर्य चंदेल के यहां से चोर चोरी किया है। चोरी की वारदात को अंजाम देने वालों ने लाखों रुपयों के सोने-चांदी का जेवरात सहित हजारों रुपए नकदी लेे गये है।
यहां ताजुब वाली बात ये है, प्रशासनिक अधिकारियों के यहां आधुनिक युग के दुनिया में होने के बाद भी कालोनी में एक भी सीसी कैमरा निगरानी के लिए नहीं लगा है, और न ही कोई सुरक्षागार्ड है। इसी का लाभ भी चोरों ने उठाया है, ज्यादातर अधिकारी कर्मचारी स्वतंत्रता दिवस समारोह के बाद से मुख्यालय छोड़ अपने निजी निवास चले गए थे। घरों के हालात को देखकर लगता है, कि चोरों को इस बात की पूरी जानकारी थी, की अधिकारी कर्मचारी अपने घर चले गए हैं, सुनेपन का लाभ चोरों ने उठाया है। पुलिस थाना पंडरिया ने जो शिकायत मिली है, उस अधार पर घटनास्थल का निरीक्षण कर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्जकर चोरों को पकड़ने में अपनी बल व सूत्र लगाकर पाता साजी करने में जुट गई है।