BREAKING

कवर्धा की बेटी अंकिता गुप्ता ने आज़ादी के 75 वर्षगांठ के अवसर पर यूरोप की सबसे ऊँची चोटी "माउंट एलब्रुस" पर लहराया तिरंगा, छत्तीसगढ़ सरकार के न्याय एवं सशक्तिकरण मॉडल को प्रदर्शित कर उन्होंने समस्त प्रदेशवासियों के सीने को चौड़ा किया है।

Share:

कवर्धा - आजादी के 75 साल पूरे होने पर देश जब आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा था, उसी समय छत्तीसगढ़ की बेटी अंकिता गुप्ता ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी ‘माउंट एल्ब्रुस’ में देश का तिरंगा लहराने के साथ छत्तीसगढ़ सरकार के न्याय एवं सशक्तिकरण मॉडल को प्रदर्शित कर प्रदेशवासियों के सीने को चौड़ा कर दिया। [video width="720" height="1282" mp4="https://khabarchhattisgarh24.com/wp-content/uploads/2022/08/VID-20220817-WA0057.mp4"][/video] कवर्धा की निवासी और कबीरधाम जिला पुलिस में आरक्षक के पद पर पदस्थ अंकिता गुप्ता ने स्वतंत्रता दिवस पर रूस-जॉर्जिया सीमा पर स्थित यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस पर तिरंगा फ़हराकर आजादी के जश्न को यादगार बना दिया, इस चढ़ाई से पहले अंकिता भारत की सबसे ऊंची चोटी लेह-लद्दाख के यूटी कांगड़ी में -39 डिग्री में फतह कर चुकी है। अंकिता ने अपनी इस सफलता को माता-पिता के साथ देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदों को समर्पित किया। अंकिता ने कहा कि यह सब राज्य सरकार और जिलेवासियों के प्रेम और आशीर्वाद से संभव हो पाया है, अंकित गुप्ता का लक्ष्य सातों महाद्वीपों के चोटियों पर तिरंगा लहराना है। https://youtube.com/watch?v=-L9flHdFllA&feature=share

Share:

Popular News