August 20, 2022


दुर्ग में कृष्णजन्माष्टमी मनाई गई, मुस्लिम समाज ने किया स्वागत।

दुर्ग - आज दुर्ग में श्री कृष्णजन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कोसरिया यादव समाज नगर यादव समाज एवं युवा यादव समाज द्वारा निकाली गई, विशाल श्री कृष्णजन्मोत्सव शोभायात्रा का इस्तकबाल स्वागत दुर्ग मुस्लिम समाज द्वारा किया गया। इस अवसर पर यादव समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों का पुष्पहार से स्वागत किया गया, एवं शोभायात्रा में शामिल कृष्णभक्तों को पेयजल कोल्ड ड्रिंक्स एवं मिठाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पार्षद एवं एमआईसी प्रभारी श्री हमीद खोखर, मुस्लिम समाज के उद्योगपति समाजसेवी श्री फजल फारुकी, श्री अफजाल हुसैन, श्री अजहर जमील समाजसेवी, श्री रमेश पटेल युवा क्रांति संगठन के अध्यक्ष गफ्फार खान, श्री गफ्फार रिजवी, अयूब खान कपड़ा व्यवसाई संघ के अध्यक्ष तबरेज खान, दुर्ग हॉकी संघ के अध्यक्ष अंसार खान, नगर निगम पार्षद एवं एमआईसी प्रभारी श्री भोला महोबिया जी, डॉक्टर यूनुस वहीद अशरफी, श्री गुड्डाभाई श्री जाकिर सिद्दीकी, इकराम चौहान, सैयद इकबाल, अली शरीफ खान, सैयद सैफ, प्रकाश भारद्वाज, गौरव सेन, हाजी जमाल भाई, शमशाद खान, फिरोज खान, इरफान खान, शाहिद भाई आदि उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch