BREAKING

भाजपा मंडल कटघोरा में जिला सह प्रभारी ने श्री गोपाल साहू ने ली बैठक।

Share:

कटघोरा - आज भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता व कोरबा जिला के सहप्रभारी श्री गोपाल साहू ने नगर पालिकापरिषद के पूर्व अध्यक्ष श्री मति ललिता डिकसेना के निवास में भारतीय जनता पार्टी मण्डल कटघोरा के एक आवश्यक बैठक आहूत की गई, जिसमें उनके साँथ पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, जिला महामंत्री सन्तोष देवांगन, जिला मंत्री संजय शर्मा, मण्डल अध्यक्ष धननुप्रसाद दुबे, वरिष्ठ नेता गोविंदसिंह राजपूत मंचस्थ रहे। सर्वप्रथम सभी अतिथियों के द्वारा भारतमाता के तैल चित्र पर पुष्प गुच्छ अर्पित किया गया, उसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा मंचस्थ अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेंटकर अभिनंदन किया गया। उसके पश्चात मण्डल अध्यक्ष धन्नू दुबे ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई गई। इस अवसर पर जिला महामंत्री संतोष देवांगन, पूर्व जिलाध्यक्ष पवन गर्ग, सदस्य श्रीमति ललिता डिकसेना, पूर्व उपाध्यक्ष नगर पालिका पवन अग्रवाल, जिला सह संयोजक व्यापार प्रकोष्ठ टेकचन्द अग्रवाल, मण्डल महामंत्री राजेन्द्र टण्डन, अभिषेक गर्ग, कोषाध्यक्ष अजय धनोंदिया, नगरपंचायत छुरी उपाध्यक्ष हीरानन्द पंजवानी, नेता प्रतिपक्ष छुरी देवेंद्र देवांगन, जनपद सदस्य रामप्रसाद कोर्राम, दिनेश गर्ग, अध्यक्ष किसान मोर्चा अशोक तिवारी, मण्डल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा हरबंश सिंह पनेसर, उमा शुक्ला मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा पूर्व पार्षद व भाजपा नेता वीरेंद्र जायसवाल, रमेश श्रीवास, राजकुमार कश्यप, कुलदीप डिकसेना, टिकैत डोंगरे, जगराम यादव, प्रभाकर देवांगन, सहित सभी कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन मंडल महामंत्री राजेंद्र टंडन के द्वारा किया गया।

Share:

Popular News