महापौर एजाज ढेबर नगर पालिका निगम, रायपुर द्वारा मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल के जन्मदिन के अवसर पर इनडोर स्टेडियम में आयोजित 3 दिवसीय विशाल निःशुल्क सेवा शिविर में श्री विनय मित्र मण्डल द्वारा जयपुर पैर की ओ पी डी संचालित की गई है। संस्था के अध्यक्ष महावीर मालू व पूर्व अध्यक्ष महेन्द्र कोचर ने बताया कि आज मुख्यमंत्री श्री बघेल ने स्टॉल का अवलोकन किया व 20 हजार से ज़्यादा जयपुर पैर का वितरण करने के लिए श्री विनय मित्र मण्डल की सराहना की।

महेन्द्र कोचर ने मुख्यमंत्री श्री बघेल को बताया कि संस्था द्वारा 1986 से लगातार विकलांगों को जयपुर पैर दिए जाते हैं 36 वर्षों में 20 हजार से ज़्यादा जयपुर पैर का वितरण किया गया है। जयपुर पैर का निर्माण कारीगर अब्दुल वहीद कुरैशी द्वारा किया जाता है। महापौर श्री एजाज ढेबर ने मानव सेवा का उल्लेखनीय कार्य किया है। नगर पालिका निगम रायपुर द्वारा स्मृति चिन्हभेंट कर मुख्यमंत्रीजी के करकमलों से श्री विनय मित्र मण्डल का अभिनंदन किया गया।