थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअन्तर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंद सिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा ,शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे। जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पंडरिया पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था कि दिनांक 26.08.2022 को मुखबीर से सूचना मिला कि 01 व्यक्ति अपने बिना नंबर मोटरसायकल प्लेटिना में अवैध रूप से शराब रखकर बिक्री करने ले जा रहा है कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा टीम तैयार कर मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर आरोपी नाबालिक पंडरिया को कुल 40 पौवा देशी प्लेन मदिरा 7.200 बल्क लीटर कीमती 3200रू.के साथ धर दबोचा जिस पर मौके में ही नाबालिक आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल। उपरोक्त कार्यवाही में प्र. आर. विरेंद्र बंजारे, मनोज महोबिया, आर. 674 नितेश यादव, आर. 997 जुनैद खान, आर. 932 भुवनेश्वर कौशिक का विशेष सराहनीय योगदान रहा।