कवर्धा :- विगत दिवस 15 अगस्त दर्मियानी रात को 9 लोगों के यहां लाखों रुपयों के सोने-चांदी के जेवरात सहित नकदी रकम चोरी के वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर पकड़ेने में पंडरिया पुलिस को सफलता मिली है।
वारदात के बाद से पंडरिया पुलिस सक्रियता पतासाजी करने जुटी रही, आखिरकार पंडरिया के ज्वेलर्स के जानकारी के आधार पर चोर को पकड़े में मदद मिली है।
अपराधी जो चोरी को अंजाम दिया है, उसके साथ एक साथी और है, जिसे भी पकड़ा जाना है। चोर प्रिंयका ज्वैलर्स पंडरिया के यहां सामान बेचने गया हुआ था, पुलिस पुराने चोरों की फोटो लेकर पहचान कराई, तो पता चला उसी के आधार पर किशन उर्फ बबलू गंधर्व राजीवनगर बिलासपुर वार्ड 52 को कुछ जेवरात सहित नकदी रकम 48 सौ रुपए पकड़ने में पंडरिया पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस सातीर चोर बबलू के खिलाफ धारा 457 व 380 के तहत कार्रवाई कर न्यालयाल में प्रस्तुत किया गया, जहां से जमानत अर्जी खारिज कर दिए जाने के बाद से जेल भेज दिया गया है, ज्ञात की चोरी लाखों में हुई थी, किन्तु कुल जुमला रकम 1,47,000 की बताई जा रही है। बबलू के साथ एक साथी और भी है पकड़ा जाना बाकी है, बबलू पंडरिया में 11 स्थानों पर चोरी को अंजाम दिया था। पुलिस की सक्रियता ने 15 दिन बाद चोर को पकड़ने में सफलता हासिल किया है।