September 04, 2022


कांग्रेस की दिल्ली रैली में मंत्री अकबर।

रायपुर / 4 सितंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में कवर्धा के विधायक एवं छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर शामिल हुए है। 7 सितंबर से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरु होने से पहले रामलीला मैदान में ये आयोजन किया गया है। आज की रैली बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, और जीएसटी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संबोधित किया। श्री अकबर शनिवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ नए जिलों के शुभारंभ समारोह में शामिल होने के बाद शनिवार की शाम रायपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट से रवाना हो गए थे। रविवार को वे रैली में शामिल हुए हैं। इस दाैरान राज्य सरकार के मंत्री डा. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता पवन खेड़ा, सुप्रिया सिनेत, बस्तर के कांग्रेस सांसद दीपक बैज, फूलोदेवी नेताम, रायपुर के विधायक विकास उपाध्याय व अन्य नेता साथ थे। कार्यक्रम के बाद श्री अकबर, डा.प्रेमसाय सिंह टेकाम सहित अन्य नेताओं ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी पीएल पुनिया से मुलाकात की।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch