कोरबा - आज भाजपा दर्री मंडल शक्ति केंद्र स्याहीमूड़ी का बुथस्तरीय बैठक सरस्वती शिशु मंदिर में रखी गई थी। बैठक में कोरबा जिला के संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू एवं मंडल प्रभारी व जिला मंत्री संदीप सहगल के मुख्य आतिथ्य में बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में आजीवन सहयोग राशि, कार्य विस्तार योजना, सरल पोर्टल, के विषय में विस्तृत चर्चा एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर के आदरणीय गोपाल साहू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। इस बैठक में मंडल महामंत्री द्वय मनोज लहरें, मनोज यादव, पार्षद एवं शक्ति केंद्र संयोजक फिरत साहू, सहसंयोजक विजय ठाकुर, बुथ अध्यक्ष बजरंग प्रजापति, रामचरण साहू, पालक अग्नि जायसवाल, युवा मोर्चा मंडल उपाध्यक्ष नवीन ठाकुर, पुरुषोत्तम पवार, ओम प्रकाश साव के अलावा अन्य ज्येष्ठ श्रेस्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति रही।