September 18, 2022


पंडरिया पुलिस ने छापेमारी कर 04 जुआडियो को किया गिरफ्तार, एक अन्य मामले में एक शराबी के ऊपर आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंदसिंह के द्वारा अवैध-जुआ, सट्टा, शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक दुर्गेश रावटे के कुशल नेतृत्व में छापेमारी की कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था, जो आज दिनांक 17-09-2022 को जरिये मुखबीर से जोरा तालाब पार पंडरिया में कुछ जुवारी लोग जुआ खेल रहे है, कि सूचना पाकर तत्काल पंडरिया पुलिस द्वारा रेड कार्यवही किया गया। पुलिस को आते देख कुछ जुआडी भाग गये। मौके पर चार जुआडियान 1.रवि कुमार बर्मन पिता राजेश बर्मन उम्र 31 वर्ष साकिन बिरकोना , 2.ओमप्रकाश पिता मंगलू ओगरे उम्र 22 वर्ष साकिन घोघरापारा पंडरिया , 3.मालिक राम पिता पल्टूराम उम्र 34 वर्ष साकिन घोघरापारा पंडरिया, 4.सुखनंदन पिता मालिकराम उम्र 46 वर्ष साकिन घोघरापारा पंडरिया थाना पंडरिया को रंगे हाथ जुआ खेलते पकडा गया आरोपीयों से कुल जुमला रकम 2250/-रूपये एवं 52 पत्ती तास एवं एक दरी काला लाल रंग को जप्त किया गया आरोपीयों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी। इसी कडी में एक अन्य मामले में एक शराबी जोहित निर्मलकर पिता भुरवा निर्मलकर उम्र 55 वर्ष सा.कापादह थाना पंडरिया जिला कबीरधाम को आम जगह पर शराब का सेवन करते पाये जाने पर से शराबी के विरूद्ध 36(च)1 आबकारी अधिनियम के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया गया। पुलिस थाना पंडरिया द्वारा अवैध जुआ-सटटा व शराब पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch