पंडरिया - थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंदसिंह के द्वारा अवैध जुआ, सट्टा शराब के विरूद्ध कार्यवाही करने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना पंडरिया के कुशल नेतृत्व में छापेमारी की कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था, कि दिनांक 19-09-2022 को मुखबीर से सूचना मिली की सांवरापारा पंडरिया में एक महिला अपने घर के सामने आंगन में अवैध रूप से कच्ची महुआ शराब बिक्रीकर रही है। कि सूचना पर पंडरिया पुलिस द्वारा मुखबीर के बताये स्थान पर जाकर घेराबंदी, रेड कार्यवाही कर कमला बाई ऊर्फ बुगनु पति ललित बंजारे उम्र 55 वर्ष साकिन सांवरापारा वार्ड नं0 11 पंडरिया थाना पंडरिया जिला कबीरधाम, को पकडे जिसके कब्जे से 03 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 300/- रूपये व 200/- रूपये नगदी को जप्ती किया गया। आरोपी के विरूद्ध धारा 34(1)ख आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया गया है, उक्त् कार्यवाही में सउनि. प्रहलाद चंद्रवंशी, सउनि. उमा उपाध्याय, आर. द्वारिका चंद्रवंशी, प्रभाकर बंछोर, म.आर. शकुुंतला मरकाम का योगदान रहा।