BREAKING

भाजपा मंडल पाली की परिचयात्मक बैठक संपन्न, बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने बनी रणनीति।

Share:

कोरबा/पाली :- भारतीय जनता पार्टी मंडल पाली की आवश्यक एवं परिचयात्मक बैठक पाली स्थित गुरुद्वारा हाल में सम्पन्न हुई, बैठक में आगामी कार्यक्रमों सहित पार्टी को बुथस्तर तक मजबूत करने की रणनीति बनी, अभी सेवा पखवाड़ा भी चल रहा है, सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत 25 सितंबर को पं दीनदयाल जयंती मनाई जाएगी। रणनीति के तहत 25 सितंबर को पाली मंडल के प्रत्येक बूथ में दीनदयालजी की जयंती एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनाने की योजना बनी है, साथ ही बैठक में उपस्थित जिला संगठन के सहप्रभारी गोपाल साहू ने आगामी विधानसभा एवं लोकसभा चुनाव हेतु जीत का मंत्र देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने दायित्वों का निर्वहन करें, और बूथस्तर तक संगठन की बात को पहुचाये साथ ही केंद्र की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प दिलाया। इन अवसर पर जिला संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू, पूर्व जिलाध्यक्ष एवं पाली मंडल प्रभारी पवन गर्ग, भाजपा जिला उपाध्यक्ष संजय भावनानी, जिलामंत्री अजय जायसवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोशन सिंह ठाकुर, पूर्व नपं अध्यक्ष संजूदेवी जायसवाल, महामंत्री विवेक कौशिक, कमलसिंह राज, जिला कार्यसमिति सदस्य कीर्ति कश्यप, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष हरि साहू, पूर्व पार्षद प्रयाग नारायण सांडिल्य, रामविलास जायसवाल, भाजयुमो जिलामंत्री राज डिक्सेना, उपवन पटेल पोड़ी उपरोड़ा, भाजयुमो जिला मीडिया प्रभारी दीपक शर्मा, जिला विशेष आमंत्रित सदस्य विक्की अग्रवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष गुरुदयाल सिंह गंभीर, नपं नेता नेता प्रतिपक्ष राजेश पारवानी, जितेंद्र माटे, अनिल जायसवाल, कैलाश सिंह, बंधन दास, संजय छड़बा, पूर्व एल्डरमेन गीता शुक्ला, पार्षद रामकली मरावी, पुष्पा जायसवाल, सुरेश निषाद, सुंदरसिंह, रामकिशुनसिंह पाल, लखन प्रजापति, बसंत सोनी, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष दिलीप पटेल, महामंत्री विशाल मोटवानी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष कामता जायसवाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष रामावतार यादव, अंशुल सिंह, वेदप्रकाश सोनवानी, शिवाजी राव, गौरव श्रीवास, गोविंद दाऊ पटेल, नरेश यादव, संतोष यादव, राकेश डिक्सेना, रुक्मण पटेल, अनिल कुमार नेताम, शत्रुहन सिंह, मनहरण करपे सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Share:

Popular News