कोरबा - आज भाजपा दर्री मंडल की आवश्यक कामकाजी बैठक मंगलभवन दर्री में रखी गई थी, बैठक में कोरबा जिला के संगठन सहप्रभारी गोपाल साहू एवं मंडल प्रभारी व जिला मंत्री संदीप सहगल के मुख्यआतिथ्य व मण्डल अध्यक्ष नारायणसिंह ठाकुर के अध्यक्षता में में बैठक संपन्न हुई।
इस बैठक में आजीवन सहयोग राशि की बुक जमा, कार्य विस्तार योजना, सरल पोर्टल, मोदी जी की "मन की बात" देखने के लिए सभी बुथ में व्यवस्था के विषय में विस्तृत चर्चा एवम दिशा निर्देश दिए। एवं आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर को गोपाल साहू का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
कार्यक्रम की प्रारम्भ दीप प्रज्वलित करके शुभरम्भ किया गया। इस बैठक में भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला उपाध्यक्ष एवं वर्तमान कार्यसमिति सदस्य तुलसी ठाकुर, पूर्व मंडल अध्यक्ष ईश्वरप्रसाद साहू, दरी मंडल के प्रथम मंडल अध्यक्ष डॉक्टर आरसी पांडेय, जिला संयोजक विधि प्रकोष्ठ राजेंद्रप्रसाद साहू, मंडल महामंत्री द्वय मनोज लहरें, मनोज यादव, मंडल कोषाध्यक्ष संजय अग्रवाल मंडल उपाध्यक्ष कृष्णा यादव, मंत्री सुभाष पांडे, मंत्री युवा पार्षद पूरइन बाई कंवर मछुआरा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक किशन कैवर्त, एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रवीण राय पार्षद अमित अमित, प्रेमचंद पांडे पिछड़ा वर्ग मोर्चा मंडल अध्यक्ष बाली साहू, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष गजाधर यादव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष दिव्यांशु अग्निहोत्री भाजयुमो मंडल महामंत्री किशोर साहू, जनकसिंह राजपूत, उमेश यादव, घनश्याम लोनिया, कृष्णकांत गुप्ता, सीताराम राठौर, राजकुमार दीवान, किशोर प्रधान, कामताप्रसाद साहू, अनिल गिरी संदीप यादव, महेंद्र पाल, नारायण राजपूत, छतलाल यादव, जमुनादास, कोमल सिदार, थापा जी के अलावा अन्य ज्येष्ठ श्रेस्ठ कार्यकर्ता की उपस्थिति रहे।