September 22, 2022


मिनीमाता सम्मान के लिए आवदेन 10 अक्टूबर तक।

कवर्धा - 22 सितम्बर 2022। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा महिलाओं, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान के लिए उत्कृष्ठ कार्य करने वाली राज्य की एक महिला, अशासकीय संस्था को प्रतिवर्ष ‘‘मिनी माता सम्मान (महिला उत्थान)‘‘ प्रदान किया जाता है। वर्ष 2022-23 के लिए उपरोक्त सम्मान के लिए आवेदन 10 अक्टूबर 2022 तक जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग कबीरधाम को प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन के साथ समस्त दस्तावेज प्रमाणित संलग्न किए जाने चाहिए। आवेदन एवं योजना संबंधी अधिक जानकारी के लिए जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग जिला-कबीरधाम में संपर्क कर सकते है। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदनों पर विचार नही किया जावेगा। एक बार अस्वीकृत किए जा चुके आवेदन पूनः विचारणीय नही होगें।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch