September 26, 2022


08 साल से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहे स्थायी वारंटी को पंडरिया पुलिस द्वारा रातो रात छापा मार कर धर दबोचा।

थाना पंडरिया पुलिस को थाना क्षेत्राअंतर्गत अपराध पर अंकुश लगाने श्रीमान पुलिस अधीक्षक कबीरधाम डाँ. लाल उमेंदसिंह के द्वारा स्थायी वारंटियो को पकडने हेतु कडे निर्देश दिये गये थे, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मनीषा ठाकुर रावटे व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पंकज पटेल के मार्गदर्शन पर निरीक्षक दुर्गेश रावटे थाना पंडरिया के कुशल नेतृत्व में छापेमारी की कार्यवाही हेतु स्टाप को निर्देश दिया गया था, कि दिनांक 25-09-2022 को पंडरिया से टीम गठित कर रायपुर के स्थाई वारंटी बालकृष्ण बरवा पिता मनीलाल बरवा उम्र 48 साल साकिन अमलीडीह पानीटंकी के पास बरडिया विहार वार्ड क्र. 10 रायपुर छ.ग. को पकडकर स्थायी वारंटी तामिली हेतु माननीय न्याया से आदेशित किया गया था, जो पंडरिया टीम द्वारा उक्त स्थाई वारंटी को रातो रात छापा मारकर रायपुर से गिरफ्तार किया गया, आज दिनांक 26-09-22 को उक्त् स्थायी वारंटी को माननीय न्यायालय पेश किया गया। अभियुक्त का जेल वारंट बनने पर उपजेल कवर्धा दाखिल किया गया है। उक्त् कार्यवाही में सउनि. सउनि. उमा उपाध्याय, प्र.आर. 378 राधेश्याम चंद्रवंशी, आर. आकाश भोई का सराहनीय योगदान रहा।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch