October 04, 2022


पंडरिया पुलिस ने रेड कर 03 जुआडियो को किया गिरफ्तार।

पंडरिया - थाना पंडरिया पुलिस द्वारा आज दिनांक 04-10-2022 को ग्राम पौनी बुढामहादेव मंदिर के सामने तालाब पार में कुछ जुवारी लोग जुआ खेल रहे है, कि सूचना पर तत्काल पंडरिया पुलिस द्वारा मौक़े पर जाकर रेड कार्यवही किया गया। मौक़े से 03 जुआडियान 1.रामसहाय पिता छेदीलाल साहू उम्र 42 साल 2.हेमंत साहू पिता सवलिया राम साहू उम्र 27 साल 3.छन्नू साहू पिता रामजी साहू उम्र 35 साल सभी साकिनान पौनी थाना पंडरिया को पकड़ा गया. आरोपीगण के फड एवं पास से कुल जुमला रकम 1010 रूपये एवं 52 पत्ती तास जप्त किया गया आरोपीयों के विरूद्ध धारा 13 जुआ एक्ट की कार्यवाही की गयी। पुलिस थाना पंडरिया द्वारा अवैध जुआ-सटटा व शराब पर लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch