जैन श्वेताम्बर मू.पू.संघ राजनांदगाँव के नवनिर्वाचित ट्रस्टीगण का श्री उवसग्गहरं पार्श्वतीर्थ नगपुरा में किया गया अभिनन्दन।
दुर्ग - श्री उवसग्गहरं पार्श्व तीर्थ में आज श्री जैन श्वेताम्बर मू.पू.संघ राजनांदगाँव के नवनिर्वाचित ट्रस्टीगण श्री मनोज बैद, श्रीचंद कोचर, ज्ञानचंद कोठारी, नरेश गोलछा, मनीष छाजेड, एवं कुशाल माणिकचंद लोडाया हैदराबाद, गुलाबचंद जी कोचर कुन्नूर, कमलेशजी जैन राजमंड्री तीर्थपति के दर्शन हेतु पधारे, तीर्थ प्रबंधन की ओर से सभी का अभिनंदन किया गया, राजनांदगाँव संघ के नवनिर्वाचित ट्रस्टीयो को जिनशासन के उत्तमोत्तम कार्य करने के लिए तीर्थ की ओर से शुभकामना के साथ बधाई दी गई, सभी दर्शनार्थियों ने सुंदर भक्ति किए।
