October 07, 2022


शराब बिक्री करने रखे 8.500 बल्क लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ धरा गया आरोपी, 34(2)आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही।

पंडरिया - श्रीमान पुलिस अधीक्षक कवर्धा श्री डां. लाल उमेंद सिंह एवं अतिपुलिस अधीक्षक महोदय श्रीमति मनीषा ठाकुर रावटे एंव पुलिस अनुविभागीय अधिकारी पण्डरिया श्री पंकज कुमार पटेल द्वारा समस्त थाना प्रभारियो को अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर प्रभावी रूप से कार्यवाही करने एवं अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने थान प्रभारीयों द्वारा अपने- अपने क्षेत्र में लगातार सूचना एकत्र की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना पण्डरिया में आज दिनांक 07-10-2022 के जरिये मुखबीर से सूचना मिली कि वार्ड क्र. 12 बैरागपारा पंडरिया में बल्ला टंडन अपने घर में हांथ भट्ठी निर्मित महुआ देशी शराब अवैध रूप से बिक्री कर रहा है। सूचना को वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया, जिस पर थानाप्रभारी पण्डरिया को त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया, कि मुखबीर सूचना आधार पर बल्ला टंडन पिता शिवकुमार टंडन उम्र 34 वर्ष साकिन वार्ड नं. 12 बैरागपारा पंडरिया थाना पण्डरिया जिला कबीरधाम छ.ग. के घर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही में आरोपी के घर से हाथ भट्ठी निर्मित दो जरकिन कच्ची महुआ शराब मात्रा 08.500 बल्क लीटर कीमती करीबन 1500/- बरामद हुआ आरोपी से उक्त शराब रखने के संबंध में दस्तावेज पेश करने हेतु नोटिस दिया गया। जो कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सका, आरोपी का कृत्य 34(2) आबकारी एक्ट का पाये जाने से आरोपी को गिरफ्तार कर विधिवत कार्यवाही किया गया। पण्डरिया पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ, सट्टा के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक उमाशंकर राठौर, उप निरी. जन्मेजय पाण्डेय, सउनि. उमा उपाध्याय, प्रहलाद चंद्रवंशी, आर. द्वारिका चंद्रवंशी, पुरूषोत्तम वर्मा, प्रभाकर बंछोर, राजू चंद्रवंशी का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch