November 04, 2022


दीक्षार्थी भाईयो का पंडित दीनदयाल उपाध्याय अटीडोरियाम में सम्मान किया गया।

रायपुर - आगामी 6 नवंबर को फाफाडीह दिगंबर जैन मंदिर रायपुर के विशुद्ध देशना मंडप में दिगंबर जैन आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज द्वारा प्रदान की जाने वाली दीक्षा के दीक्षार्थी ब्र0 भैया सौरव जी, ब्र0 भैया निखिल जी , ब्र0 भैया विशाल जी का श्वेतांबर जैन समाज द्वारा दीनदयाल उपाध्याय सभागार रायपुर में बहुमान किया गया । इस अवसर पर राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागर जी ने तीनों दीक्षार्थी भैया जी का परिचय कराते हुए भव्य जिनेश्वरी दीक्षा की अनुमोदना की तथा दीक्षा समारोह में पधारने की स्वीकृति प्रदान की। https://youtube.com/shorts/jLXBkL2u-04?feature=share पूर्वमंत्री श्री राजेश मूणत, साधना मूणत परिवार सहित समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, महिला मंडल द्वारा भी सम्मान किया गया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch