BREAKING

छत्तीसगढ़ में पहली बार साहू समाज की युवती लेगी दीक्षा, बनेगी जैन साध्वी, प्रवचन सुनकर बदला मन, 28 नवम्बर को लेंगी दीक्षा।

Share:

रायपुर - साहू समाज की 29 वर्षीया युवती मनीषा साहू जैन साध्वी बनने जा रही है, छत्तीसगढ़ में संभवतः पहली बार ऐसा होगा, जब साहू समाज की युवती जैन समाज के सिद्धांतों को मानते हुवे, संयम पथ पर बढ़ते हुवे, दीक्षा लेने जा रही है। मूलतः नगरी ब्लॉक के ग्राम सांकरा की रहने वाली मनीषा 28 नवम्बर को रायपुर के जैन दादाबाड़ी में आचार्यश्री विजयराज सागर की निश्रा में दीक्षा ग्रहण करेंगीं। उन्होंने 2 साल पहले जैन संयम पथ पर जाने की इच्छा जताई थी, बचपन से ही वे धार्मिक स्वभाव की रही है। मनीषा साहू नगरी ब्लॉक के छोटे से गांव सांकरा के निवासी मिथलेश साहू की बेटी है, लॉकडाउन के दौरान वे दुर्ग में रहकर डी फार्मा की पढाई की, साल भर पहले मनीषा के लिये रिश्ता आया तो उन्होंने ये कहते हुवे रिश्ता ठुकरा दिया कि अब वे सांसारिक जीवन मे नही रहना चाहती।

Share:

Popular News