February 22, 2022


कवर्धा में कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर संत गुरु रविदास की 645वीं प्रकाश वर्ष समारोह में शामिल हुवे, अहिरवार समाज को 8 लाख देने की घोषणा।

https://youtu.be/zdYIdoSRrfc कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर संत गुरू रविदास की 645 वीं प्रकाशपर्व समारोह में हुए शामिल मंत्री श्री अकबर ने अहिरवार समाज को 8 लाख रूपए देने की घोषणा कवर्धा, 22 फरवरी 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री मोहम्मद अकबर मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास के दौरान अपने विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों शामिल में हुए। मंत्री श्री अकबर कवर्धा में आयोजित जिला स्तरीय संत गुरू रविदास की 645 वीं प्रकाश पर्व जयंती समारोह में शामिल हुए। इससे पहले श्री अकबर ने संत शिरोमणि रविदास जी के मंदिर में पहुँच कर पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली की लिए कामना की। कार्यक्रम में सर्वप्रथम नन्ही-मुन्ही बालिकाओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत कर मंत्री श्री अकबर का पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत किया। समाज के वरिष्ठ, युवा और महिलाओं ने मंत्री का भव्य स्वागत किया। इस दौरान मंत्री श्री अकबर ने अहिरवार समाज के उत्थान के लिए नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि शार्मा के अध्यक्ष निधि मद से 5 लाख रूपए और पार्षद श्री भीखम कोसले के पार्षद निधि मद से 3 लाख रूपए कुल 8 लाख रुपए देने की घोषणा की। उन्होंने समाज प्रमुखों को सम्मानित भी किया। श्री अकबर ने कहा सन्त शिरोमणि रविदास का पूरा जीवन मानव कल्याण के लिए बिता है। सन्त का सन्देश आज भी समाज शिक्षित करने, समाज को संगठित और स्वालंबी बनाने की दिशा में प्रासंगिक है। उन्होंने सन्त के जीवन पर आधारित प्रसंग भी समाज को बताए। इस अवसर पर श्री कलीम खान, श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री जमील खान, पार्षद श्री संजय लांझी, श्री मोहित महेश्वरी, श्री उत्तम गोप, श्री सुनील साहू, एलडरमेन श्री दलजीत पाहुजा, श्री जाकिर चौहान, श्री कौशल कौशिक, श्री अयोध्या प्रसाद कोरी, जिलाध्यक्ष श्री दिनेश कुमार बर्वे, डॉ. अल्का बर्वे, श्री विजय लाझियान, श्री सुभाष बघेल सहित जनप्रतिनिधि, समाज के वरिष्ठ, युवा महिलाएं उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री अकबर ने जयंती के अवसर पर समाज के युवा, वरिष्ठ, महिलाओं और बच्चों को संत रविदास जी की जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। समाज के जिला अध्यक्ष श्री दिनेश बर्वे ने राज्य शासन से सन्त रविदास जी जयंती पर शासकीय अवकाश घोषित करने की मांग की। नगर पालिका अध्यक्ष श्री ऋषि कुमार शर्मा ने प्रकाश पर्व को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के उत्थान के लिए कवर्धा विधायक तथा कैबिनेट मंत्री मोहम्मद अकबर सदैव सजग रहते है। समाज की संगठित अवधारण की तारीफ भी करते है। उन्होंने कहा कि समाज के लोग बहुत ही सहज और सरल होते है। अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह समाज विकास के मुख्यधारा से जुड़ रहा है। मंत्री श्री अकबर जी द्वारा समाज के जन आकांक्षाओं को महसूस करते हुए समाज की मांग से पहले ही समाज के लिए दस लाख रूपए के समुदायिक भवन का निर्माण कर समाज के कार्यो के लिए सौगात दी गई है। यह भवन अब समाज के विभिन्न समारोह के लिए काम भी आ रहा है। भवन बनने से समाज के लोगों को सुविधाएं भी मिल रहा है।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch