February 22, 2022


बोड़ला में कैबिनेट मंत्री श्री अकबर आज संगीतमय श्रीमद भागवत ज्ञान सप्ताह आयोजन में शामिल हुवे।

कैबिनेट मंत्री श्री अकबर आज संगीतमय श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान आयोजन में शामिल हुए मंत्री श्री अकबर ने भागवत कथा सुनी, पूजा अर्चना कर प्रदेश की समृद्धि और खुशहाली के लिए आशीर्वाद लिया

कवर्धा, 22 फरवरी 2022। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास एवं पर्यावरण मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर आज मंगलवार को बोड़ला में आयोजित संगीतमय श्रीमद भागवत कथा सप्ताह ज्ञान में शामिल हुए। उन्होंने भागवत कथा में विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेश की खुशहाली और समृद्धि के लिए आशीर्वाद लिया। श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञान चंद्रप्रकाश त्रिवेदी के परिवार द्वारा आयोजित है। उन्होंने कार्यक्रम के बाद ग्रामीणजनो से भेंट मुलाकात कर सबका हालचाल जाना। इस अवसर पर श्री नीलकंठ चंद्रवंशी, श्री पीतांबर वर्मा, जनपद अध्यक्ष श्रीमती अमिता प्रभाती मरकाम, जिला पंचायत सदस्य श्री रामकुमार पटेल, श्री मुखी राम, अनिरूद्ध मानिकपुरी, श्री अशोक सिंह, श्री विजय सिंह राजपुत, श्री अमित अवस्थी, श्री गोरेलाल चंद्रवंशी,श्री अमर सिंह वर्मा, श्री मन्नु चंद्रवंशी, एल्डरमेन श्री दीपक माग्रे, श्री चोवा साहू एवं सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

Advertisement

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch