रामकुमार टण्डन
*नवागांव गजरी का विवाद में आपसी सुलह समझौता*
पंडरिया - विगत दिनों विकासखण्ड पंडरिया अंतर्गत ग्राम - नवागांव गजरी में बकरी चराने सम्बधी मामूली विवाद को लेकर दो पक्षो में विवाद इतना बढ़ गया था, की पुलिस-प्रशासन को अतिरिक्त बल की भी तैनाती करना पड़ा था।
मंगलवार को दोनों समुदाय के समाज प्रमुखों व बुद्धजीवियों ने आपसी भाई चारे का परिचय देते हुए आपसी विवाद को निपटाने नवागांव गजरी में सतनामी समाज एवं यादव समाज के प्रमुखों का बैठक रखकर राजीनामा होने का खबर आया है।
ज्ञातब्य हो कि 14 फरवरी 2022 को कुण्डा थानांतर्गत ग्राम नवागांव गजरी में गोपाल यादव पिता मंगलू यादव वैगरा एवं घुरउ टण्डन पिता लल्ला टण्डन के मध्य बकरी चराने को लेकर मामूली विवाद हुआ था, बाद में यह विवाद उग्ररूप ले लिया था, जिसके चलते गांव में पुलिस छावनी के रूप में परिवर्तित हो गया था, विवाद चलते गांव की शांति-व्यवस्था भंग हो गई थी, कुछ दिनों बाद दोनों पक्ष ने सुलझाने के लिए ढूंढ़ा दोनों समाज के प्रमुखों को बुलाकर बस्ती के सभी वरिष्ठजनों के उपस्थित में आपसी सहमति से समझौता हुआ, समझौते में लिखित में दोनों पक्षो ने भविष्य में इस प्रकार घटना को पुनरावर्ति नही होने देने की बात कही है। किसी पक्ष के द्वारा विवाद को बढ़ाने का काम किया तो कानून के दृष्टि में गुनाहगार होगा स्वयं जिम्मेदार होंगे।
दोनों पक्ष ने भाई चारा के साथ रहने को कदम बढ़ाया है, जिसकी प्रशंसा भी दोनों पक्ष में हो रही है। सुलह समझौते में पुलिस प्रशासन की भी महत्व पूर्ण भूमिका रही है। समाज प्रमुखों में पूर्व विधायक चंद्रभान बारमते, जैतराम खाण्डेय, अध्यक्ष - पांचोराज यादव, महासमिति धनीराम यादव, प्रवक्ता पांचों राज यादव, महासमिति सूरज यादव, उपाध्यक्ष मनोहर यादव, संरक्षक रामप्रकाश यादव, उपाध्यक्ष धनीराम यादव अध्यक्ष पंडरिया राज यादव समिति चमरू यादव, लीलकराम धृतलहरे सरपंच भरत दिवाकर पूर्व सरपंच आदि रहे हैं।