नौकरी के नाम पर लाखों के ठगी करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, आरोपी उड़ीसा निवासी दामोदर कर्ति है कारखाना कर्मचारी।
रामकुमार टण्डन
पंडरिया - नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये का ठगी करने वाले लौहपुरुष वल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना के केमिस्ट के द्वारा चम्पत होने की जानकारी ठगी के शिकार 16 ब्यक्तियों को हुई, तो नजदीक के पुलिस थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। जो पुलिस के हत्थे लगने की जानकारी प्राप्त हुई है।

कबीरधाम जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, पंडरिया क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 16 लोग नौकरी लगाने के नाम पर ठगी का शिकार हुए हैं। आपको बताते चले कि सरदार बल्लभभाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना बिशेसरा पंडरिया में दैनिक मजदूरी पर कार्यरत हैं। नियमित कर्मचारी के रूप में नौकरी लगाने के नाम पर उड़ीसा के रहने वाले दामोदर कर्ति पटेल कारखाना में केमिस्ट के पद पर कार्यरत हैं। जिसने अपने ने अधीनस्थ अस्थाई कर्मियों को शिकार बनाया है।
https://youtube.com/watch?v=OILDG1rIBPQ&feature=share
आरोपी दामोदर कर्ति सहकारिता विभाग में अपनी अच्छी पहचान बताकर ठगी किया है। पुलिस थाना पांडातराई में पकड़कर पूछताछ किया जा रहा है, शिकायतकर्तागण समाचार लिखने तक थाने पहुंचकर आरोपी की पहचान कर लिए है, ठगी करने के मामले में शिकायत ले लिया है, खुलासा के बाद पता चलेगा कि कौन-कौन से लोग इस मामले में संलग्न हैं।