रायपुर - मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी बाद एक ट्वीट किया है। सीएम बघेल ने इसे राजनीति कार्यवाही बताया है। भूपेश बघेल ने ट्वीट कर कहा कि- जैसा कि मैं कहता रहा हूं, ईडी द्वारा मेरी उप सचिव सौम्या चौरसिया की गिरफ्तारी एक राजनीतिक कार्रवाई है। हम इसके ख़िलाफ़ पूरी ताक़त से लड़ेंगे।
