December 15, 2022


वक्ता मंच ने किया हरख जैन पप्पू का सम्मान।

भखारा/धमतरी/रायपुर - प्रदेश के सामाजिक संस्था वक्ता मंच की ओर से शनिवार को 121 रचनाकारों का सम्मान किया गया। कार्यक्रम रायपुर स्थित वृंदावन सभागृह में आयोजित किया गया था, इस अवसर पर काव्यपाठ भी किया गया। जहां प्रदेशभर के कवियों ने अपनी प्रस्तुति दी। इससे पहले जुलाई में अखिल भारतीय हिंदी काव्यलेखन स्पर्धा रखा गया था, जिसमें 1102 कवि लेखक भाग लिए। इसी में चयनित प्रदेश के 121 विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। अखिल भारतीय ऑनलाइन कवितालेखन स्पर्धा में 1100 से ऊपर देश विदेश के कवियों ने हिस्सा लिया था, जिसमें हरख जैन पप्पू को द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के मुख्यअतिथि रविशंकर विश्वविद्यालय कुलपति डॉ केशरीलाल वर्मा ने इस अवसर पर आव्हान किया कि हमारी दुनिया को बेहतर बनाने के लिए रचनाकार अपनी कलम चलाएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. करुणा कुर्रे ने की। विशेष अतिथि के रूप में अशोक अग्रवाल ने कहा कि रचनाकार में देश व समाज की दिशा और दशा बदलने की क्षमता होती है।अतिथियों ने छत्तीसगढ़ की सामाजिक समरसता की परंपरा की सराहना करते हुए कहा कि रचनाकारों को इसे प्रतिस्थापित करना जारी रखना चाहिए। वक्ता मंच के अध्यक्ष राजेश पराते ने बताया कि स्पर्धा का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार भिलाई के गोविंदपाल को एवं उत्कृष्ट पुरस्कार रायपुर के रिक्की बिंदास को दिया गया। इसमें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, मुंगेली, बसना, सराईपाली, राजिम, भखारा-धमतरी, भाटापारा, कांकेर, जगदलपुर, सिमगा, नया रायपुर, चारामा, मंदिर हसौद, कसडोल, बालोद, कबीरधाम, खरियार रोड, जांजगीर, महासमुंद, बलौदा बाजार, बेमेतरा, भिलाई, मगरलोड, खरोरा, खैरागढ़, मोहला, तखतपुर के साहित्यकारों कृतियाँ भेंट की गई। जैन की इस उपलब्धि पर अंचलवासियों, शुभचिंतकों, मित्रों, साहित्यकारों ने अपनी शुभेच्छाएं दीं।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch