December 25, 2022


छत्तीसगढ़ शासन ने कोरोना संक्रमण की संभावित स्थिति को देखते हुवे स्थानिय प्रशासन को तैयारियो पर सतर्क रहने कहा।

छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के सचिव ने जारी किया आदेश। 01 - सभी तरह के जीवन रक्षक उपकरणों की जांचकर क्रियाशील किया जाये, जैसे वेटिंलेटर, मल्टी पैरामॉनिटर, आक्सीजन कंसन्ट्रेटर। 02 - पीएसए प्लांट को पूर्ण रूप से क्रियाशील किया जाए, लिक्विड ऑक्सीजन एवं ऑक्सीजन सिलेंण्डर की उपलब्धता को सुनिश्चित कर लेवें एवं ऑक्सीजन गैस पाइप लाईन की मरम्मत करा लेवें। चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टॉफ को जीवन रक्षक उपकरणो को चलाने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण जल्द से जल्द पूर्ण कर लिया जाये। 03 - भारत सरकार से प्राप्त निर्देशानुसार दिनांक 27 दिसम्बर 2022 को जीवन दायी उपकरणो को चलाने एवं कोरोना प्रबंधन प्रोटोकाल का मॉक ड्रिल किया जाना है। 04 - मॉक ड्रिल के उपरांत भारत सरकार के http://bit.ly/psamockdrill2 पोर्टल में एण्ट्री किया जाना सुनिश्चित करें। इसके अतिरिक्त कोविड संक्रमण से बचाव के लिए निम्नलिखित तैयारी किया जावे :- l. जिले के कोविड के टीकाकरण के प्रतिशत की समीक्षा किया जावें। समीक्षा उपरांत जहां टीकाकरण में कमी है उन स्थानो पर जैसे गांव, शहर, वार्ड मोहल्ला, पारा का चिन्हांकन कर टीकाकरण को गति दिया जावे। II. फ्रंट लाईन वर्कर का शत् प्रतिशत टीकाकरण किया जावे। III. दबाई कन्स्यूमेबल एवं रिएजेंट का आगामी 3 माह का उपलब्धता सुनिश्चित कर लिया जावे। IV. अस्पताल मे आने वाले बुखार, खांसी एवं अन्य कोविड के लक्षण वाले मरीज का रेन्डम आधार पर टेस्ट किया जावे, प्रथमतः आरटीपीसीआर टेस्ट किया जाये अनुपलब्धता की स्थिति में एण्टीजन एवं TrueNat टेस्ट किया जावे। अभी देश एवं प्रदेश में कोविड की स्थिति नियत्रंण में है। किसी भी तरह के भ्रामक खबर को पीआरओ के माध्यम से समय-समय पर खण्डन किया जावे जिससे लोगो में भय का महौल निर्मित होने से रोके। किसी भी तरह के अपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहें।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch