February 26, 2022


संकुल स्तरीय नवा जतन उपचारात्मक शिक्षण प्रशिक्षण में शिक्षको को दिया गया प्रशिक्षण।

  *संकुल स्तरीय नवा जतन उपचारात्मक शिक्षण प्रशिक्षण में शिक्षको को दिया गया प्रशिक्षण* *पंडरिया*- विकासखंड पंडरिया के अन्तर्गत संकुल केंद्र सोमनापुर नया एवम दुल्लापुर बाजार के सभी प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय के शिक्षको को नवा जतन उपचारात्मक शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। शैक्षिक समन्वयक शत्रुघ्न प्रसाद डडसेना ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन द्वारा कोरोनाकॉल के समय दो वर्षो तक बंद स्कूलों से बच्चो के भाषाई कौशल के पिछड़ेपन को भरपाई करने के लिए राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवम प्रशिक्षण परिषद रायपुर मे स्कूल शिक्षा मंत्री द्वारा नवा जतन अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ होने के बाद कक्षा पहली से आठवीं तक बच्चो में वर्तमान कक्षा स्तर का ज्ञान और पूर्व कक्षाओं में हुए भाषाई कौशल के पिछड़ेपन की भरपाई करने के लिए संकुल के अंर्तगत समस्त प्राथमिक एवम उच्च प्राथमिक विद्यालय के के शिक्षको को नवा जतन सेतु पाठ्यक्रम 2.0 के तहत उपचारात्मक शिक्षण का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इसके पश्चात संकुल प्राचार्य संतोष कुमार साहू ने बताया कि नवा जतन कार्यक्रम के अन्तर्गत कमजोर बच्चो को उनके स्तर के अनुरूप शिक्षा देकर उनके पढ़ाई के स्तर को आगे बढ़ाया जा सकता है। कक्षा कक्ष में विषय को रोचक बनाने के लिए रचनात्मक , एवम क्रियात्मक गतिविधि के माध्यम से भाषाई कौशल एवम गणितीय दक्षताओ को सुधार किया जा सकता है। इस प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर राजेश कुमार गुप्ता, मोहन शर्मा, संकुल समन्वयक सतीश तिवारी ,पलटन राम पटेल, राधेश्याम, गणेश नगपुरे, आर्मिश चेलसे, कार्तिक राम, नेतराम, एवम समस्त शिक्षक, शिक्षिकाए उपस्थित थे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch