January 05, 2023


सम्मेदशिखर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने किया जैन समाज का समर्थन - प्रधानमंत्री को लिखेंगे पत्र।

रायपुर - सम्मेदशिखर की पवित्रता को अक्षुण रखने जैन संवेदना ट्रस्ट, सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने आज मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकातकर समर्थन मांगा। सम्मेदशिखर की पवित्रता को अक्षुण रखने जैन संवेदना ट्रस्ट, सकल जैन समाज छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधि मंडल ने आज गजराज पगारिया, प्रकाश सुराना, महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा के नेतृत्व में मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर समर्थन मांगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने पूरे मामले की विस्तृत जानकारी प्रतिनिधि मंडल से ली, और आंदोलित जैन समाज को अपना समर्थन दिया। श्री बघेल ने कहा कि वे प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर जैन समाज की भावनाओं से अवगत करावेंगे तथा सम्मेदशिखर तीर्थ की पवित्रता बरकरार रखने इको सेंसेटिव जोन एवं पर्यटन संरक्षित क्षेत्र से अलग करने की मांग का उल्लेख करेंगे। प्रतिनिधि मण्डल में गजराज पगारिया, महेन्द्र कोचर, विजय चोपड़ा, प्रकाश सुराना, सुपारस गोलछा, संतोष गोलछा, चन्द्रेश शाह, नरेन्द्र जैन गुरूकृपा,, कमल भंसाली, मदन तालेड़ा, सुरेश बगमार शामिल हुए।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch