February 12, 2023


मालगुजार स्व. मेलन तिवारी एवं कंवलदास साहेब को भावपूर्ण श्रद्धांजली देंगे प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी।

पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी आज पंडरिया विकासखंड के ग्राम बाघामुढ़ा, पांडातराई एवं कुंडा प्रवास पर रहेंगे। श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे दोपहर दो बजे ग्राम बाघामुढ़ा मे मालगुजार स्व.मेलन तिवारी व उनकी धर्मपत्नी स्व.सीतादेवी तिवारी के वार्षिकश्राद्ध पर भावपूर्णं श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। इसके पश्चात श्री तिवारी पंडताराई नगर पंचायत के प्रतिष्ठित नागरिक स्व. कंवलदास साहेब को श्रद्धांजली अर्पित कर उनके परिवारजनों से मुलाक़ात करेंगे। शाम 5 बजे कुंडा ग्राम मे बी.आर. सी. इंग्लिश मीडियम हाई स्कूल के वार्षिक स्नेह सम्मेलन मे भाग लेंगे तत्पश्चात शिवशक्ति पीठ गौरकापा धाम जायेंगे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch