रायपुर - जवाहर नगर मंडल द्वारा आज गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर पीएम मोदी मन की बात रेडियो कार्यक्रम का आयोजन मंडल के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी वार्ड, तात्यापारा वार्ड, अस्पताल वार्ड, अब्दुल हमीद वार्ड में आयोजित किया गया। जवाहर नगर मंडल मन की बात कार्यक्रम के प्रभारी सोनू राजपूत ने बताया कि इस प्रसिद्ध रेडियो प्रोग्राम के दौरान पीएम मोदी ने नेशनल वोटर्स डे, मलेशिया में चल रहे 500 तमिल स्कूल और लोकल हेरिटेज को बचाने के प्रयासों का जिक्र किया। इस दौरान पीएम मोदी (PM Modi) ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की अग्रमि शुभकामनाएं दी, फर्स्ट वोटर्स को मतदान करने के लिए प्रेरित किया और लोगों से स्टार्टअप में हो रहे नए-नए इनोवेशन पर चर्चा की।
पॉपुलर रेडियो प्रोग्राम मन की बात शुरूआत में पीएम मोदी ने 2026 का पहला एपिसोड होने का जिक्र करते हुए कहा कि कल हमारा गणतंत्र दिवस है. इस दिन देश के लोगों ने खुद को संविधान सौंपा था. आज नेशनल वोटर्स डे भी है. मतदाता ही लोकतंत्र की असली आत्मा है।
सबसे पहले पीएम ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस का जिक्र करते हुए युवाओं को वोटिंग के महत्व के बारे में जागरूक किया. उन्होंने कहा कि जो युवा पहली बार वोटर बन रहे हैं, उन्हें लोकतंत्र के इस उत्सव में गर्व के साथ भागीदारी करनी चाहिए।
गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं: 26 जनवरी की पूर्व संध्या पर पीएम ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी और संविधान निर्माताओं को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम बन चुका है. पीएम ने विशेष रूप से AI (Artificial Intelligence) और अंतरिक्ष (Space) के क्षेत्र में युवाओं द्वारा किए जा रहे इनोवेशन की सराहना की।
उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था बहुत तेजी से प्रगति कर रही है और पूरी दुनिया की नजरें आज हमारे ऊपर हैं.। उन सामान को तवज्जों दें जिससे पर्यावरण को नुकसान ना पहुंचे, पीएम ने भारतीय निर्माताओं से अपील की कि वे ऐसे उत्पाद बनाएं जिनमें कोई कमी न हो और जिनका पर्यावरण पर बुरा प्रभाव न पड़े।
उन्होंने विदेशों में भारतीय संस्कृति के विस्तार का जिक्र करते हुए मलेशिया में चल रहे 500 से अधिक तमिल स्कूलों की सराहना की।
पीएम मोदी ने समाज के हर क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी का जिक्र किया. उन्होंने कहा कि खेल से लेकर विज्ञान तक, देश की बेटियों ने हर क्षेत्र में अपना कीर्तिमान स्थापित किया है. पीएम मोदी ने इसे विकसित भारत की पहचान बताया।
पीएम मोदी ने एक बार फिर लोगों को स्वच्छता और साफ-सफाई को संजीदगी से लेने का आग्रह किया. उन्होंने लोगों से स्वच्छता को अपनी आदतों में डालने आग्रह किया. साथ ही साफ-सफाई को लेकर देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे सामुदायिक प्रयासों की सराहना की. पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल के कूच बिहार के बेनॉय दास जी की सराहना करते हुए कहा कि कैसे उन्होंने पर्यावरण संरक्षण की छोटी-छोटी कोशिशों से भी बड़े बदलाव आ लाए. बीते कुछ वर्षों में वे अपने जिले में हजारों पेड़ लगा चुके हैं, जिससे सड़कों के किनारे हरियाली देखते ही बनती है।
आज के कार्यक्रम में पीएम मोदी ने अपने स्थानीय विरासतों को सहेज कर रखने पर जोड़ दिया. उन्होंने कहा कि हमें अपनी भाषाओं और परंपराओं पर गर्व होना चाहिए. विज्ञान और विरासत का मेल ही भारत को आगे ले जाएगा. पीएम मोदी ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गुजरने वाली तमसा नदी का पुनरोद्धार जनभागीदारी की सफलता की अद्भुत मिसाल दी. उन्होंने कहा कि यहां के लोगों ने अपनी सामूहिक शक्ति से ना केवल एक नदी, बल्कि हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत की धारा को एक नया जीवन दिया है।
वहीं, कार्यक्रम के आखिर में पीएम मोदी ने देश के नाम संदेश दिया. इस संदेश में उन्होंने कहा कि हर नागरिक का कार्य देश प्रथम की भावना से प्रेरित होना चाहिए. पीएम मोदी ने सेवा भाव का उदाहरण देते हुए कई संस्थानों का जिक्र किया. पीएम मोदी ने बताया कि कैसे पश्चिम बंगाल के फरीदपुर, पूर्बा मेदिनीपुर में विवेकानंद लोकशिक्षा निकेतन जैसे संगठन दशकों से बिना किसी स्वार्थ के समाज की सेवा कर रहे हैं।
आज जवाहर नगम मंडल द्वारा आयोजित पीएम मोदी जी की मन की बात के 130 वे एडिसोड कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा प्रदेश,जिला,मंडल,युवा मोर्चा,महिला मोर्चा,आयोग मंडल के सदस्य,बूथ अध्यक्ष सहित मंडल वरिष्ठ पदाधिकारीगण का आभार एवं अभिवादन जवाहर नगर मंडल के अध्यक्ष संदीप जंघेल द्वारा किया गया।
सूचनादाता - प्रणीत जैन, मीडिया प्रभारी
जवाहर नगर मंडल, रायपुर