February 16, 2026


महाशिवरात्रि पर जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल द्वारा सेवा एवं भक्ति के भव्य आयोजन।

रायपुर - महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल द्वारा सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया गया। संस्था की ओर से दिनभर चले दो प्रमुख आयोजनों में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

Advertisement

प्रातः 12 बजे से बूढ़ा तालाब स्थित गणेश मंदिर के सामने विशाल महाभंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें 2000 से अधिक श्रद्धालुओं को श्रद्धा भाव के साथ प्रसाद वितरण किया गया। इस सेवा कार्य में संस्था के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। आयोजन की सफलता के लिए पूरी टीम ने अनुशासन, समर्पण और सेवा भावना के साथ निरंतर कार्य किया। सदस्यों की मेहनत, बेहतर व्यवस्थापन और टीमवर्क के चलते भंडारा सुचारु रूप से संपन्न हुआ और आमजन ने इसकी सराहना की।


इसी क्रम में सायंकाल अशोका रतन में भक्ति भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें 200 से अधिक भक्तों ने उपस्थित होकर शिव भक्ति में लीन होकर आध्यात्मिक आनंद प्राप्त किया। भजन संध्या के दौरान वातावरण पूरी तरह भक्तिमय रहा और उपस्थित श्रद्धालु भाव-विभोर नजर आए।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कार्यक्रम निदेशक आस्था यादव एवं गौरव देवांगन का विशेष योगदान रहा। उनके कुशल नेतृत्व, समन्वय एवं समर्पण से दोनों आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इसके अतिरिक्त संस्था के सदस्यों एवं सहयोगकर्ताओं द्वारा सामग्री एवं धनराशि के रूप में दिए गए सहयोग ने आयोजन को और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने में अहम भूमिका निभाई।

जे सी आई रायपुर यूथ कैपिटल द्वारा आयोजित यह महाशिवरात्रि आयोजन समाज में सेवा, सद्भाव और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का प्रेरणास्रोत बना।

Advertisement

Tranding News

Get In Touch