April 13, 2026


इस्कॉन के पूर्व सदस्य राधा मनोहर दास स्वामी जी ने रायपुर प्रवास में गौशाला कार्यों की सराहना।

डॉ. अखिल जैन ने “गाय एक वरदान” पुस्तक भेंट की।

रायपुर - इस्कॉन के पूर्व सदस्य राधा मनोहर दास स्वामी के रायपुर प्रवास के दौरान मनोहर गौशाला के ट्रस्टी डॉ. अखिल जैन ने उनसे भेंट कर गौशाला की गतिविधियों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने स्वामी जी को “गाय एक वरदान” पुस्तक भी भेंट की। मुलाकात में गौशाला में चल रही प्राकृतिक खेती और शोध कार्यों पर चर्चा हुई।


डॉ. अखिल जैन ने बताया कि गौशाला में फसल अमृत और प्राकृतिक खेती को लेकर शोध किया जा रहा है, जिससे किसानों को लाभ मिल सके। इस पहल का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और जैविक खेती को बढ़ावा देना है। स्वामी जी ने गौशाला के सेवा और अनुसंधान कार्यों की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी बताया। उन्होंने ऐसे प्रयासों को आगे बढ़ाने की जरूरत बताई।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch