पण्डरिया :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पण्डरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी ने दिनाँक 10 जनवरी दिन मंगलवार को पंडरिया विधानसभा के ग्राम पंचायत पेंड्रीखुर्द मे अनंतानंत, अखिलकोटी ब्रह्मांड नायक मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र की असीम कृपा से आयोजित अखण्ड नवधा रामायण कार्यक्रम का शुभारंभ अर्जुन तिवारी के आतिथ्य में संपन्न हुआ। श्री तिवारी ने पुजा अर्चना आरती एवं दीप प्रज्वलित करने के साथ श्री रामचन्द्र जी के जयघोषों के साथ आयोजन का शुभारंभ किए, आयोजन समिति द्वारा मंचस्थ अतिथियों का स्वागत तिलक व माल्यापर्ण कर किया।
https://youtube.com/watch?v=rGl9MiV0QNE&feature=share
आयोजन को संबोधित करते हुए प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी ने कहा कि नवदिवसीय नवधा रामायण का शुभारंभ करने का अवसर मुझे प्राप्त हुआ है। पेंड्रीखुर्द मेरा घर परिवार जैसा है। इस गांव से मेरा बचपन से नाता रहा है। ग्राम पेंड्रीखुर्द के ग्रामिणों द्वारा लगातार कई वर्षों से अखण्ड नवधा रामायण का आयोजन किया जा रहा है। गांव मे जहा नशा मुक्ति को लेकर भी लोगों में काफी जागरुकता आई है। वही गांव का वातावरण श्री धार्मिक हुआ है। मनुष्य को अपने जीवन मे प्रभु की भक्ति के लिए भी समय अवश्य निकालना चाहिए। प्रभु श्री राम हम सभी के आदर्श है। ऐसे धार्मिक आयोजनों से भक्तिमय वातावरण बना रहता है। अखंड नवधा रामायण हमारी छत्तीसगढ़ी संस्कृति का आधार है। श्री अखण्ड नवधा रामायण के श्रवण करने से मानवजीवन कृतार्थ हो जाता है। प्रभु श्री राम ने प्रेम दया व समानता के भाव से मर्यादा में रहकर पुत्र, पति, भाई व राजा की जिम्मेदारियों को निर्वहन किया। इसलिए उन्हें मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है, रामायण की सबसे बड़ी सीख है की बुराई पर हमेशा अच्छाई की जीत होती है बुराई कितनी भी शक्तिशाली क्यों ना हो अंत मे जीत सच्चाई की होती है।
प्रदेश की भुपेश सरकार भी भगवान श्री रामचंद्र के पदचिन्ह को चिन्हित कर राम वन गमन पथ से विकास कर रही है, समाज मे व्याप्त बुराइयों को दूर करने के लिए हमे रामायण के प्रत्येक पात्रों की जीवन चरित्र से सीख लेनी चाहिए। मर्यादा पुरुषोतम प्रभु श्रीराम जी ने असत्य व अनिति का नाश कर सत्य व सदाचार युक्त राज्य की स्थापना की श्री रामचन्द्र की जीवन चरित्रों से हमे मर्यादित व्यव्हार करने की प्रेरणा मिलती है।
"स्वागत भाषण देते हुए सरपंच संघ के अध्यक्ष श्री छन्नू कश्यप ने कहा कि सभी ग्रामवासियों एवं दान दाताओं के निरंतर सहयोग से यह आयोजन हो रहा हो तथा आने वाले समय में भी इस तरह का आयोजन निरंतर होता रहेगा।
इस अवसर पर छन्नूलाल कश्यप अध्यक्ष सरपंच जनपद पंचायत पंडरिया, शिवचरण कश्यप, रामचरण कश्यप, अघनु कश्यप, शिवप्रसाद कश्यप पूर्व सरपंच पेंड्रीखुर्द, दानीराम कश्यप, विष्णु कश्यप उपसरपंच, प्रकाश कश्यप, मयाराम जायसवाल, अजीत कश्यप, एवं ग्रामवासी पेंड्रीखुर्द झुमुकराम निषाद, बलीराम निषाद, रामावतार निषाद, फागूराम निषाद, बनियाकुबा, अशोक कश्यप, रामूलाल चन्द्राकर महली, मनोजसिंह बैस पाण्डातराई, चन्द्रभानसिंह ठाकुर, पालनसिंह बैस, रोहित गबेल, रामेश्वर गबेल भुवालपुर, चन्नुभूषण तिवारी, भार्गव शर्मा किशुनगढ़, विजय साहू, जलेश्वर तिवारी किशुनगढ़, सन्तोष कश्यप, चुनउ कश्यप, लेखाराम कश्यप, बहोरिक कश्यप, शुकलाल कश्यप, एवं संरक्षक, पदाधिकारीगण, सदस्यगण, कांग्रेसजन, जनप्रतिनिधियों सहित श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणजन व क्षेत्र के देवतुल्य जनता उपस्थित रहे।