पंडरिया - सर्वयादव समाज युवा प्रकोष्ठ व समाज प्रमुख ब्लॉक पंडरिया के तत्वावधान में विशाल शोभायात्रा के साथ सर्वयादव समाज सम्मेलन एवं भव्य राउत नाचा का आयोजन बड़ी धूमधाम से सम्पन्न हुआ। इस कार्यक्रम में पंडरिया क्षेत्र के कोने-कोने से बड़ी संख्या में यादव बन्धु शामिल हुए और सर्वयादव समाज एकजुट होने व समाज को एक सूत्र में पिरोने संकल्पित हुये। इस दौरान श्री रमेश यदु प्रदेश अध्यक्ष सर्वयादव समाज छत्तीसगढ़, श्री द्वारिकाधीश यादव संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक खल्लारी, श्रीमती ममता चंद्राकर विधायक पंडरिया, श्री अर्जून तिवारी महामंत्री छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी, नीलू चन्द्रवंशी जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी कबीरधाम, मुख्य रूप से उपस्थित रहे।