January 12, 2023


राष्ट्रीय सेवा योजना के शिविर समापन समारोह के बहाने प्रदेश महामंत्री ने किये वरिष्ठजनों से भेंट-मुलाक़ात।

राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम :-अर्जुन तिवारी

पंडरिया :- पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विकासखंड सहसपुर-लोहारा के ग्राम पंचायत रणवीरपुर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत बनिया में राष्ट्रीय सेवा योजना का सात दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन आयोजित किया गया था। जिसके समापन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी एवं मुख्य अतिथि के रूप में कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष केबिनेटमंत्री दर्ज़ा प्राप्त श्री सुरेन्द्र शर्मा जी भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। विद्यालय के बालक-बालिकाओं सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणजनों द्वारा अतिथियों का स्वागत-सत्कार करते हुए मंच तक लेकर गए बच्चों के द्वारा छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक कार्यक्रम की शानदार एवं मनमोहन प्रस्तुति दी गई।

2018 के विधानसभा चुनाव के दरम्यान श्री अर्जुन तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार थे।

ज्ञात हो कि 2018 के विधानसभा चुनाव के दरम्यान श्री अर्जुन तिवारी पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के प्रबल दावेदार थे, पंडरिया क्षेत्र में लगभग 25 वर्षों से सक्रिय एवं लोकप्रिय चेहरा हैं। श्री तिवारी 2003 से जिले के पंडरिया विधानसभा क्षेत्र से टिकट की मांग करते चले आ रहे हैं, 2018 के चुनाव में एक बार फिर टिकट की मांग किये थे, पर टिकट से वंचित रह गए थे, विधानसभा पंडरिया क्षेत्र लगभग एक दशक से कोमा में चले गए थे। जिसे श्री तिवारी कड़ी मेहनत कर दिन रात अपनी खून पसीना सींचकर पूरे पंडरिया विधानसभा को कांग्रेसमय कर दिया था। श्री तिवारी के नेतृत्व में 2015 से 2018 के दरम्यान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करवाए गए थे। पंडरिया के सबसे बड़े ग्राम पंचायत कुंडा में होलीमिलन कार्यक्रम बड़े नेताओं की उपस्थिति में किया गया, इसी प्रकार कुंडा, नानापुरी, डबरी, पाढ़ी, कवर्धा ब्लॉक के दशरंगपुर में प्रदेश के क़द्दावर एवम दिग्गज नेताओं की उपस्थिति में सम्पन्न हुआ था। ऐसे कार्यक्रमों एवं आयोजनों के माध्यम से अर्जुन तिवारी कांग्रेस को कोमा से बाहर निकालकर पुनः जीवित करने में अहम भूमिका निभाई थी। जिसका परिणाम 2018 के विधानसभा चुनाव से स्पष्ट हो गया कांग्रेस पार्टी की झोली में पंडरिया सीट आई व विधायक प्रत्याशी यहां से प्रचंड बहुमत से चुनाव जीती, यह श्री तिवारी के दूरदर्शिता, मेहनत, एवं चातुर्य नीतियों का परिणाम था। आपको बताते चलें कि इस दफ़ा भी श्री तिवारी सघन दौरे एवं जनसंपर्क दौरे एवं भेंट मुलाक़ात कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के लोगों में ऊर्जा का संचार कर रहे हैं, व लोगों को एकजुट कर रहे हैं, व क्षेत्र में सबसे अत्यधिक दौरा करने वाले पहले एकमात्र नेता है। अभी कुछ समय पहले ही एक बड़ा व भव्य कार्यक्रम श्री तिवारी के नेतृत्व में पंडरिया नगर में सम्पन्न हुआ था अभी आने वाले समय में भी विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम एवं आयोजन श्री तिवारी के नेतृत्व में होने हैं। विधानसभा क्षेत्र के सभी वर्ग एवं समुदाय के लोग श्री तिवारी को अपना आशीर्वाद एवं जनसमर्थन व सहयोग दे रहे हैं। विधानसभावासी चाहते हैं कि श्री तिवारी को इस मर्तबा टिकट मिले लोगों का मानना है *"अब की बारी अर्जुन तिवारी"* यह आवाज़ पूरे आवाम की हैं, सभी लोग अपने भावी नेता के रूप में देखना चाहते हैं लोग कहते हैं तिवारी जी आप टिकट लेकर आइए चुनाव जिताने की जिम्मेदारी हमारे ऊपर छोड़ दो लोग कहते हैं कि जो एक नेता में गुण होने चाहिए वह सभी गुण इस व्यक्ति में विद्यमान हैं। "राष्ट्रीय सेवा योजना के समापन समारोह के अवसर पर अतिथियों ने स्वयंसेवकों को अपना आशीर्वचन दिए" इससे पहले कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे एवं विशिष्ट अतिथि ने कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यर्पण कर एवं दीप प्रज्वलन कर किया। श्री अर्जुन तिवारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है। इसके जरिए ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाकर ग्रामीणों को जागरूक कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की प्रेरणा दी जा सकती है। युवाओं में इससे राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत होती है, युवाओं को ऐसे शिविर में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिए, राष्ट्रीय सेवा योजना युवाओं को नई दिशा देने व सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है। इसके जरिए समाज में व्याप्त बुराइयों को दूर कर लोगों के अंदर आपसी भाईचारा पैदा किया जा सकता है। ग्रामीण क्षेत्रों में इसके माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक कर सरकारी योजनाओं की जानकारी दी जा सकती है, राष्ट्रीय सेवा योजना समाज सेवा से जुड़ने का एक माध्यम है, इससे जुड़े व्यक्ति का केवल सेवा औऱ सेवा ही उसका मुख्य उद्देश्य हैं,अगर व्यक्ति सुसंस्कारी हैं, तो व्यक्ति समाज औऱ राष्ट्र की उन्नति में सहायक बनेगा जीवन में हम जो भी बनना चाहते हैं। उस पर केंद्रित होकर हिम्मत औऱ मेहनत से जुट जाने पर सफलता अवश्य मिलती हैं,।जिंदगी एक बार मिली है औऱ एक दिन जानी भी है। इसलिए मन मुताबिक इसे जीना चाहिए एक बार असफ़ल हो जाए तो हिम्मत नहीं हारे निराश न हो पुनः प्रयास करें एक दिन सफ़लता अवश्य मिलेगी एनएसएस का उद्देश्य "सेवा के माध्यम से शिक्षा हैं"! सभा को सम्बोधित करते हुए अपने विचार के माध्यम से कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष केबिनेट मंत्री दर्ज़ा प्राप्त श्री सुरेन्द्र शर्मा ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है, आपसी भाईचारा एवं लोगों को पास से जानने का मौका मिलता है, स्वयंसेवक से अपील करते हुए कहा कि इस सात दिवसीय विशेष शिविर में आपका व्यक्तित्व का विकास निश्चित रूप से हुआ होगा। विद्यार्थियों में राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा पढ़ाई के साथ साथ देश के प्रति सेवा एवं सामाजिक सहयोग की भावना का विकास होता है, एनएसएस के स्वयंसेवकों को पंजीकरण के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किए राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत बहुत अच्छे कार्य किए जा रहे हैं, औऱ इसमें औऱ ज्यादा अच्छे से कार्य करने की क्षमता है, आप समाज के सबसे गतिशील वर्ग का प्रतिनिधित्व करते हैं, स्वयं के व्यक्तित्व को विकसित करने के अलावा एनएसएस स्वयंसेवीयों ने समाज के प्रति महत्वपूर्ण योग्यदान दिया है। इस मौक़े पर प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी जी के साथ सुरेन्द्र शर्मा जी केबिनेट मंत्री, श्याम कश्यप उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी बिलासपुर, श्री देवेंद्र वैष्णव मुंगेली, बालाराम साहु, दाऊ रामायण सिंह, कीर्तन शुक्ला वनमंत्री निज सहायक, बलराम परमार उपसरपंच, योगेश्वर शर्मा वरिष्ठ कांग्रेसि, कार्यक्रम अधिकारी पी.सी. परमार, जगतारन सिंह राजपूत अध्यक्ष राष्ट्रीय सेवा योजना, श्री एफ.आर.पूनाया प्राचार्य शा.उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रणवीरपुर, कुमार वर्मा वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व जनपद सदस्य,, श्री तिलकधारी सरपंच डोंगरिया, शारदा मिश्र समाजसेवी, जलेश्वर राजपूत अध्यक्ष गौठान समिति बगदई, मुरली अग्रवाल, बाला भण्डल भैया, चोवा सोनी, श्री संत वर्मा, राधेलाल वर्मा, हेम साहू, देवसिंह नेताम, ललित राजपूत, अखिलेश सिन्हा, अरुण दास कार्यक्रम अधिकारी, P.C.ताम्रकार कार्यक्रम अधिकारी, श्रीमती बसंती ठाकुर शिक्षिका एवं समस्त स्कूल स्टाप शिक्षक एवं शिक्षिकाएं, बालक बालिकाए, आस पास से आए ग्रामीणजन, कार्यकर्तागण, मतदातागण, जनप्रतिनिधियों सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन, समाज प्रमुख, समाजसेवी एवं क्षेत्र के देवतुल्य जनता इस गरिमामयी कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch