February 28, 2023


प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी का 3 दिवसीय भेंट मुलाक़ात दौरा आज से शुरु, कवर्धा, जांजगीर व रायपुर संगठन के कार्यक्रमों मे भी जायेंगे।

पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री व जांजगीर -चांपा तथा शक्ति जिले के संगठन प्रभारी श्री अर्जुन तिवारी का जनसम्पर्क व भेट मुलाक़ात तथा संगठनात्मक दौरा आज 28 फ़रवरी से शुरु हो रहा है।

Advertisement

श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार वे 28 फ़रवरी को शाम 4 बजे चारभाठा खुर्द (पंडरिया) में आयोजित श्रीराम पंचकुण्डीय यज्ञ एवं श्री रामकथा में शामिल होंगें, तत्पश्चात ग्राम दशरंगपुर जायेंगे और शाम 6.30 बजे पंडरिया स्थित विश्रामगृह मे कांग्रेस जनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे। एक मार्च को श्री तिवारी अपरान्ह 2 बजे चांपा सर्किट हाउस मे जांजगीर जिला एवं शक्ति जिले कांग्रेसजनों का सयुंक्त बैठक लेंगे। जिसमे हाथ से हाथ जोड़ों कार्यक्रम की समीक्षा एवं रायपुर मे विगत दिवस संपन्न महाधिवेशन मे लिये गये निर्णय व अन्य संगठनात्मक विषयों पर निर्णय लिया जायेगा। 2 मार्च को श्री तिवारी रायपुर जायेंगे जहाँ वे वन, पर्यावरण एव विधि विधायी मंत्री श्री मोहम्मद अकबर तथा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, कबीरधाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री टी. एस. सिंहदेव से मुलाक़ात करेंगे और मार्च मे पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम डोंगरिया मे आयोजित होने वाले किसान महापंचायत के सन्दर्भ मे चर्चा करेंगे।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch