पंडरिया - विधानसभा के अंतिम छोर कूई कुकदुर बनांचल क्षेत्र के ग्रामपंचायत सेंदुरखार वादियों के बीच क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, ग्राम प्रमुखों एवं प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से हर वर्ष फाल्गुन महीने के अवसर पर एक दिवसीय भव्य मड़ई मेला का आयोजन किया जाता हैं। इसके साथ ही माउंटेन एलेवन क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के ईनाम वितरण कार्यक्रम था।
https://youtu.be/izxHUg8B8OQ
इस वर्ष अवसर पर मुख्यअतिथि नंदकुमार बघेल रहे हैं, अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चंद्रवंशी एवं विशिष्ट अतिथि के रुप मे ग्राम सरपँच कुंती भागवत दास मानिकपुरी एवं क्षेत्रीय जनपद सदस्य श्रीमति फूलमती सुन्दर मेरावी, ललीत धुर्वे जोन प्रभारी, रमेश मेरावी सेक्टरअध्यक्ष, नानुकलाल गढ़ेवाल, कृष्णा पुषाम, महादेव सोनी सरपँच नेऊर, बलराम पन्द्राम सोसायटी अध्यक्ष पोलमी, फूलचंद धारवे गौठान अध्यक्ष, सुखदेव टेकाम बूथ अध्यक्ष एवं सन्तराम युवा मितान अध्यक्ष की विशेष उपस्तिथि रही।
मड़ई मेले में आसपास बनांचल के ग्रामो से सैकड़ों के संख्या की भीड़ में पहुंचे थे। मेला के अवसर पर ही क्रिकेट प्रतियोगिता रखी गई थी। पुरुस्कार वितरण के प्रथम एवं द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम को पुरूस्कार वितरण करने के बाद महेश चंद्रवंशी अपने संक्षिप्त उद्बोधन में कहा कि भाजीटोला मध्यप्रदेश प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम व द्वितीय स्थान सेंदुरखार तथा तृतीय स्थान बिरझुनगर को मिला है। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को शील्ड 12 हजार रुपये नकद पुरस्कार द्वितीय विजेता सेंदुरखार को भी शील्ड 10 हजार रुपये व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली बिरझुनगर की टीम को भी नकद राशि शील्ड प्रदान किया गया है। हराने वाली टीम को उदास होने की जरूरत नहीं है, उन्हें सतत अपने लक्क्ष प्राप्ति के लिए प्रयास करते रहना चाहिए, ताकि वभी विजेता बन सके। दो टीमों के बीच होने वाली प्रतिस्पर्धा में एक की हार व दूसरे टीम विजेता होना नियति है।
महेश चंद्रवंशी के आगमन पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि, एवं ग्रामीणों द्वारा स्वागत सत्कार पश्चात सभा के संबोधन में महेश चंद्रवंशी ने उपस्थित सभी जनसमुदाय को होली की बधाई एवं शुभकामनाएं देकर छत्तीसगढ़ीया मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के वर्तमान में लाये गए किसान हितैषी एवं भरोसा के बजट का विस्तृत चर्चा किया इनके लिये धन्यवाद ज्ञापित किया।
मेले में छत्तीसगढ़ी सांस्कृतिक का विशेष आकर्षण रहा। जिनके लिए महेश चंद्रवंशी का सहयोग की सराहना करते हुए क्षेत्रीय नेताओं एवं ग्रामीणो ने आभार व्यक्त की।
कार्यक्रम में महेश चन्द्रवँशी के साथ मन्नु चंद्राकर, सतीष कोठारी, राकेश चंद्राकर, बसंत बघेल, गणेश राज, मनीराम, गौतम शर्मा प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी, रामकुमार ठाकुर, शिव गुप्ता गरिमामय उपस्थिति रही।