रायपुर - आज अभिषेक पाटस्कर के नेतृत्व में पांडातराई नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल से मुलाकात की, मुलाकात में नगर के विकास के लिये विभिन्न मांगों से उन्हें अवगत कराया गया, जिसमे प्रमुखतः - 1 - अंग्रेजी माध्यम का आत्मानंद स्कुल 2 - पांडातराई को उपतहसील का दर्जा 3 - आधुनिक व सुसज्जित बस स्टैंड 4 - वार्ड नं 15 में आंगनबाड़ी भवन निर्माण 5 - वार्ड नं 07 में गोवर्धन चौक निर्माण 6 - वार्ड नं 14 में कुतुबमीनार जय स्तंभ निर्माण 7 - पटवा समाज का मुक्तिधाम निर्माण 8 - वार्ड नं. 04, 14, 15 में स्थित मुक्तिधाम में बाऊंडवाल निर्माण 9 - नगर से संबधित विद्युत संबंधी सारा कार्य वर्तमान में नगर पंचायत बोड़ला में होता है, वह सभी कार्य पांडातराई में हो। 10. वार्ड नं 06, 07, 14, 15 में सामुदायिक भवन निर्माण। पांडातराई के नगर हित को देखते हुवे मुख्यमंत्री श्री भुपेश बघेल ने सभी मांगो को गम्भीरता से लिया, उपतहसील व आत्मानंद स्कुल जल्द खोलने का आस्वासन दिया, व विकास कार्य के सभी मांगो के लिये नगर पंचायत पांडातराई को राशि उपलब्ध कराने की बात कही।