पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष श्री अर्जुन तिवारी रविवार दिनांक 19 मार्च को वनांचल क्षेत्र के ग्राम कुई जायेंगे, जहाँ दिग्गज आदिवासी नेता स्वर्गीय बी.आर. धुर्वे के परिवार के दशगात्र कार्यक्रम मे शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धा सुमन अर्पित करेंगे। तत्पश्चात चंडी धाम जाकर मां चंडी देवी का दर्शन करेंगे और कांग्रेस जनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे। श्री तिवारी शाम 6 बजे पंडरिया के विश्रामगृह मे कांग्रेसजनों से भेंट मुलाक़ात करेंगे तथा रात्रि विश्राम अपने गृहग्राम किशुनगढ़ मे करेंगे। श्री तिवारी के कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 20 मार्च सोमवार को शक्ति जिले के जैजेपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भोथिया जायेंगे, जहाँ विधानसभा स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप मे शामिल होंगे।