पंडरिया - प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं पंडरिया जनपद के पूर्व अध्यक्ष अर्जुन तिवारी के नेतृत्व मे पंडरिया क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेसी नेताओं ने मंगलवार को विधानसभा परिसर मे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत कृषि मंत्री, रविंद्र चौबे एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम से सौजन्य मुलाक़ात किये। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने 25 मार्च को मुंगेली जिले के सरगाँव मे आयोजित भरोसा सम्मेलन सभी को आने के लिये कहा।विधानसभा अध्यक्ष डॉक्टर चरणदास महंत ने इन नेताओं को विधानसभा की कार्यवाही दिखाने के लिये अधीनस्थों को निर्देश दिये, तथा इन नेताओं ने विधानसभा मे पक्ष विपक्ष के नेताओं के संसदीय बहस को देखा व सुना। छत्तीसगढ़ राज्य के सबसे बड़ी पंचायत के कार्यवाही को देखकर सभी ने प्रसन्नता जाहिर किया। श्री तिवारी के साथ विधानसभा की कार्यवाही देखने गये, कॉंग्रेसी नेताओं मे वरिष्ठ कांग्रेस नेता लालजी चंद्रवंशी, कृषि उपज मंडी पंडरिया के उपाध्यक्ष सुभाष पुरी गोस्वामी, पालन सिंह बैस, ठाकुर चंद्रभान सिंह (पप्पू), दिनेश पटेल, आशाराम चंद्रवंशी एवं रिज़वान खान प्रमुख तौर पर शामिल थे।