BREAKING

महेश चन्द्रवँशी पहुंचे ठाठापुर, विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल।

Share:

पंडरिया - छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सदस्य महेश चन्द्रवँशी नवरात्रि पर्व पर पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न ग्रामो में जनसंपर्क के दौरान देवी दर्शन कर विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए। जिंसमे वीरेन्द्रनगर में कामत कौशल के घर ज्वारा कार्यक्रम में पहुँचकर माता दर्शन कर परिवार से भेंट मुलाकात किया। कामत कौशल के परिवार द्वारा महेश चंद्रवंशी के आगमन पर कृतज्ञता एवं आभार प्रकट किया गया। इसी क्रम में ठाठापुर ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम गौरमाटी में माहामाया मंदिर पहुँचकर देवी दर्शन कर आशीर्वाद लिया तथा ग्रामीणों से भेट मुलाकात किया। इसके बाद ग्राम गोछिया में ग्रामवासियों द्वारा आयोजित माहामाया नवरात्रि के पावन अवसर पर पंडवानी कार्यक्रम आयोजन किया गया। जिसमें महेश चन्द्रवँशी ने पंडवानी वक्ता का स्वागत कर उन्हें चुनरी भेंट किया। नवरात्रि पर्व पर देवी दर्शन एवं जनसंपर्क के दौरान सम्बधित ग्रामो के लोगो ने महेश चंद्रवंशी का बड़ी आत्मीयता से स्वागत सत्कार किया तथा चन्द्रवँशी के प्रति लोगो मे अपार प्रेम और सराहना प्रदर्शित किया है। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के सतीश ठाकुर, महेश सोनी, जोहान खाडे, हिमलेश निर्मलक, सिरताज खाडे, महेश वैष्णव, रामाधार कौशिक, बृजेश कौशिक, हेमराज कौशिक, ओम कौशिक, राकेश साहू, भारत साहू, गम्मन कौशिक, शेखर धुर्वे आदि जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता, युवा मितान के सदस्य बड़ी संख्या में ग्रामीणजन एवं श्रद्धालू उपस्थित रहे।

Share:

Popular News