April 02, 2023


स्वच्छता अभियान का 93वा चरण सम्पूर्ण, आज के ब्रांड अम्बेसडर श्री मोती शुक्ला व आशीष शर्मा रहे।

पंडरिया - जन-जन तक स्वच्छता का अलख जगाते हुए आज के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर मोती शुक्ला और आशीष शर्मा के नेतृत्व में महामाया सेवा समिति ने पंडरिया नगर के गौरवस्थल गांधी प्रतिमा परिषर की अनियमित और बेतरतीब फैले हुए कचरे को साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान का 93 वा चरण सम्पूर्ण किया। https://youtu.be/9jb4MYdYRQ8 इस पुनीत अवसर पर पार्षद अनुराग सिंह ठाकुर ने स्वच्छता का संदेश देते हुए नगरमानस से अपने आसपास को स्वच्छ रखने का विशेष आग्रह किया गया। शतक चरण की ओर बढ़ते हुए इस जनप्रिय अभियान में समिति अध्यक्ष सांसद प्रतिनिधि संजय सोनी के साथ प्रमुख रूप से समिति सचिव अभिषेक शर्मा, प्रबन्धक मनेंद्र शांडिल्य, आलोक पांडे (प्राचार्य न्यू लाइट स्कूल बोड़ला), पूर्व पार्षद विजय बर्मन, गोविंद निर्मलकर, बुध्देश रॉय, देवा चटर्जी, नगर पंचायत कमांडो दस्ता, और गर्ल्स स्वच्छता टीम से राधिका अहिरवार, आरती कुर्रे, ज्योति कुर्रे, साक्षी तथा आरू पांडे के साथ बहुत सारे सदस्यों के अपनी सहभागिता से आयोजन को सफल बनाया।

Related Post

Advertisement

Tranding News

Get In Touch